Health Benefits of Mace Spice :भारतीय खानों में मसालों की अहम भूमिका होती है। कई तरह के मसालों का मिश्रण खाने को स्वादिष्ठ बनाने के साथ स्वास्थ्य को भी कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च आदि सभी मसालों के अपने-अपने फायदे होते हैं। आज हम ऐसे ही एक मसाले ‘जावित्री’ की बात करेंगे, जिसका इस्तेमाल कई तरह के पकवानों में किया जाता है।
जावित्री को अंग्रेज़ी में मेस (Mace) कहा जाता है। जावित्री जायफल के परिवार से ही आती है। अन्य मसालों की तरह इसे खाने से भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जावित्री जायफल का बीज होता है यह रंग में हल्के केसरी या सुनहरे रंग का होता है। खाने में इसे डालने से स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमें कई बीमारियों से निजात दिलाते हैं।
पाचन
पाचन संबंधी समस्या में जावित्री का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि जावित्रि में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने, पेट गैस से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।
अर्थराइटिस
जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह सूजन की वजह से जोड़ों में होने वाली समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। अर्थराइटिस के मरीजों के लिए जावित्री का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
वजन बढ़ाने
दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो जावित्री आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल जावित्री में जिंक होता है, जो भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है।
किडनी
जावित्री मसाले को किडनी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये किडनी में मौजूद पथरी को गलाने में मददगार है। पथरी के अलावा ये किडनी को कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाने में मदद कर सकती है।
स्किन
स्किन को स्वस्थ रखने के लिए जावित्री का सेवन कर सकते हैं। जावित्री में मौजूद मैक्लिग्नन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है।
Anupama Dubey