बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर(Suresh Wadkar) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की है। वह अब तक कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। सिंगर सुरेश वाडेकर(Suresh Wadkar) को ‘लगी आज सावन की’ और ‘सपने में मिलती है वह कुड़ी मेरे..’ जैसे जबरदस्त गानों के लिए जाना जाता हैं। सुरेश वाडेकर(Suresh Wadkar) जब सिंगिंग की दुनिया में अपना नाम कमा चुके थे। इसी दौरान उनके लिए शादी के लिए एक सुंदर लड़की का रिश्ता आया था। वह लड़की सुरेश वाडेकर से 11 साल छोटी थी।
आपको बता दें कि सुरेश वाडेकर के पास जिस अभिनेत्री की शादी का रिश्ता गया था। वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) है। आपको बता दें उस वक्त माधुरी दीक्षित को फिल्म इंडस्ट्री में कोई नहीं जानता था। माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित कम उम्र में ही अपनी बेटी की शादी करवाना चाहते थे। उन्होंने शादी के लिए कई लड़के देखें मगर माधुरी दीक्षित को शादी के लिए उनसे 11 साल बड़े सुरेश वाडेकर पसंद आय।
Anupama Dubey