Mahashivratri Festival: महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी संध्या पर नटराज के दरबार में सुरों की गंगा बही। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से विश्वनाथ दरबार को सुसज्जित कर दिया। दरबार में आए भक्तों में देश के साथ ही विदेशों के भक्त भी शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद गोविंद माधव व अनिरुद्ध वासुदेव ने वायलिन एवं मृदंग पर अपनी युगल प्रस्तुति दी। विकास कुमार सिंह व दिव्या दुबे के गायन पर श्रद्धालु झुमने लगे। वहीं विशाल कृष्ण के नृत्य ने विश्वनाथ दरबार में चार चांद लगा दिए।

Mahashivratri Festival: कलाकारों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए भक्त
डॉ० मन्नू यादव ने लोक गायन पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद डॉ० अंकुर मिश्र ने वाद्य वृंद पर अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। संतों संग विदेशी श्रद्धालुओं ने भी लिया कार्यक्रम का आनंद लिया।
