उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मैनपुरी की सीट समाजवादी पार्टी के लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि यह सपा का गढ़ कही जाती है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से यह सीट खाली थी। अब उपचुनाव में इस सीट से मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव लड़ रही हैं। डिंपल यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। मैनपुरी सीट पर सपा का दबदबा कायम रखना अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती है।
वहीँ चुनाव के दौरान यहां पर भाजपा और सपा आमने सामने आ गए हैं। चुनाव के मद्देनजर वे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे हुए हैं। सपा के लिए प्रचार कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा यादव परिवारों के घरों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी सरकार के निर्देश पर काम कर रहे हैं। शिवपाल यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “सरकार के निर्देश पर हमारे कार्यकर्ताओं और सपा के वोटरों को परेशान किया जा रहा है। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग का प्रतिशत कम करने के लिए प्रशासन जानबूझकर कार्रवाई कर रही है।”
मैं समझती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव, इटावा pic.twitter.com/bMTxosVg7L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
#MainpuriByElection | Administrative pressure so far, our workers were attacked. I alerted them last night to not get caught by Police, reach booths at 7 am & facilitate voting. People loved Netaji (Mulayam Yadav). They’ll make Dimple win by huge margin: Shivpal Singh Yadav, PSPL pic.twitter.com/bixfv0jeBk
— ANI (@ANI) December 5, 2022
मुझे उम्मीद है कि भाजपा गुजरात में बुरी तरह हारेगी: गुजरात विधानसभा चुनाव पर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/xFcl50P83B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव वोट डालने सैफई पहुंचे। pic.twitter.com/S6uQEDGQh7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं: मतदान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव pic.twitter.com/o0tTA9y2fo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
मुझे नहीं पता मतदान शुरू होने के साथ से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है,पता नहीं पुलिस को क्या ब्रीफिंग की गई है। सुबह से लगातार शिकायतें आई हैं और यह शिकायतें सिर्फ मैनपुरी लोकसभा सीट से नहीं बल्कि दूसरी सीट से भी आ रही हैं: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव,लखनऊ pic.twitter.com/UJYTo0JTFQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022