Accident News:अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र स्थित बाईपास हाईवे पर गुरूवार की सुबह उस समय दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब फिरोजाबाद से बुलंदशहर पेशी पर ले जा रही पुलिस वैन एक खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस वैन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक उपनिरीक्षक (SI) रामसजीवन, तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये रहा करण
जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर खड़ी एक कैंटर में पुलिस की वैन अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बस चालक के ओवरटेक करने के दौरान वैन का संतुलन बिगड़ा और सीधा कैंटर से टकरा (Accident News) गई।
Accident News: मृतकों और घायल की सूची
- रामसजीवन – उपनिरीक्षक
- कांस्टेबल बालवीर
- कांस्टेबल रघुवीर
- सिपाही चंद्रपाल (वाहन चालक)
- कैदी गुलशनवर – मुजफ्फरनगर निवासी, गैंगस्टर
- वहीं घायल सिपाही का नाम शेरपाल सिंह है, जिसे इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बारे में बताते हुए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पुलिस टीम फिरोजाबाद से गैंगस्टर कैदी गुलशनवर को पेशी पर बुलंदशहर ले जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा (Accident News) हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, राहत बल और क्रेन मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

