Sonbhadra: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक (Sonbhadra) अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की रात थाना ओबरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और 7 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Sonbhadra: गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- राजेश तिवारी (महलपुर, थाना जुगैल)
- रविशंकर (खैरटिया, थाना ओबरा)
- राजबलि मिश्रा (सिन्दूरिया, थाना चोपन)
- अशोक कुमार श्रीवास्तव (खैरटिया, थाना ओबरा)
- मुन्ना तिवारी (महलपुर, थाना जुगैल)
- मुन्ना तिवारी (महलपुर, थाना जुगैल)
- विकास चौहान (सेक्टर 2, थाना ओबरा)
बरामदगी में शामिल:
₹13,210/- नगद, 52 ताश के पत्ते, 3 मोटरसाइकिल एवं 1 मारुति सुजुकी कार।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0 63/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

