Varanasi: कपसेठी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां कपसेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय गनेश राजभर पुत्र रामनाथ राजभर, कपसेठी थाना क्षेत्र के निवासी ग्राम रघुनाथपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गनेश राजभर की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना (Varanasi) की जानकारी कपसेठी रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा स्थानीय पुलिस सहित जीआरपी और संबंधित रेलवे पुलिस पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Varanasi: घर पर मचा कोहराम
परिजनों के अनुसार मृतक गनेश राजभर की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गणेश राजभर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके तीन पुत्र हैं। घटना (Varanasi) के बाद उनकी पत्नी सरोज देवी सहित पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और घर पर कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस (Varanasi) द्वारा मामले की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

