Varanasi: कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान सौरभ तिवारी (30) पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी रिश्ती सादात, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि सौरभ अपनी मां कुसुम तिवारी के साथ गंगा स्नान और बाबा मार्कण्डेय महादेव (Varanasi) के दर्शन के लिए आया था।
Varanasi: स्नान के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सौरभ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों (Varanasi) ने युवक को डूबता देख शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
25 मिनट बाद बाहर निकाला गया शव
सूचना मिलते ही कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक (Varanasi) की तलाश शुरू की गई। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद उसे गंगा से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

