जब बाल और त्वचा को स्वस्थ रखने की बात आती है, तो नारियल तेल का प्रयोग सबसे प्रभावी नुस्खों में से एक माना जाता है। क्योंकि इसके प्रयोग से उनसे जुड़ी लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यही कारण है कि त्वचा और बालों की नारियल तेल से मालिश भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, होंठों पर नारियल तेल लगाना भी बहुत लाभकारी होता है? इससे फटे और ड्राई होंठ के अलावा भी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। लेकिन होंठों को स्वस्थ और नैचुरली गुलाबी रखने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कैसे करें, इसका तरीका बहुत कम लोग ही जानते हैं। अगर आप होंठों को स्वस्थ केमिकल युक्त लिप बाम का प्रयोग कर-कर के थक चुके हैं, तो इस लेख में हम आपको नारियल तेल के इस्तेमाल के कुछ आसान तरीके और फायदे
ब्राउन शुगर या भूरी चीनी-
ब्राउन शुगर को सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि आप होठों के कालेपन को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए चीनी और तेल को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने होठों पर हल्के-हल्के से सर्कुलर मोशन में कुछ सेकंड के लिए मालिश करें। फिर इसे थोड़ी देर रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद आपको फर्क देखने को मिलेगा।
गुलाब जल-
गुलाब जब होंठों की डेड स्किन को निकालने का एक आसान उपाय है। इससे होंठों की पपड़ी धीरे-धीरे निकलने लगती है, होंठ मुलायम बनते हैं। गुलाब जल और ग्लिसरीन लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे होंठों पर लगाएं। ऐसा रात को सोते समय कर सकते हैं। इससे सुबह काफी हद तक डेड स्किन निकल जाएगी।
नारियल तेल से होंठों की मालिश करें-
होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इससे होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। इस दौरान होंठों पर जमा डेड स्किन निकल जाएगी। फिर होंठों को साफ करें, लिप बाम लगा लें।
जैतून के तेल में मिक्स करके लगाएं
एक-एक चम्मच नारियल तेल और जैतून का तेल मिलाएं। इसे रात में सोने से पहले नियमित होंठों पर लगाएं और छोड़ दें।
एलोवेरा जेल से पाएं राहत-
होंठों की डेड स्किन को निकालने में भी एलोवेरा कारगर है। इसमें मौजूद तत्व होंठों को नरम और मुलायम बनाते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे अपने होंठों पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर दिन में 2-3 बार लगाएं।
Anupama Dubey