Mau: घोसी कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया मुख्य आरोपी चचेरा भाई समेत दो को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के खनतिया गाँव मे बीते 6 फरवरी की रात रामभवन यादव से विजेंद्र यादव की आपसी कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में मारपीट हो गई।
Mau: नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार
आरोप था कि विजेंद्र यादव अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ रामभवन की चाकू व लाठी डंडो से मारपीट कर लहुलुहान कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिये आजमगढ़ ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया। मामले में मृतक की पत्नी संगीता यादव ने दो महिला समेत चार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
कोतवाली के उपनिरीक्षक पवन कुमार अपने पूरी फोर्स के साथ बोझी के सिधारी मोड पर मौजूद थे। उसी दौरान पिऊआताल से डॉडी एक व्यक्ति बांस का लाठी लेकर पैदल जा रहा था। मुखबिर की सूचना (Mau) पर सादे वेश में जब पुलिस पहुँची तब व्यक्ति देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजेंद्र यादव व 15 वर्षीय नाबालिग भतीजे निवासी खनतिया के रूप में हुई। पुलिस (Mau) ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेंद्र यादव व नाबालिग बेटे का चालान कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी के आदेश पर एडिशन एसपी अनुप कुमार व सीओ जितेंद्र सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह मय फोर्स (Mau) यह कार्रवाई की है।

