Mau: जिले में बुधवार की दोपहर उस वक़्त हड़कंप मच गया जब दो ट्रेलरों की आपस मे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। देखते ही देखते कुछ ही देर में एक ट्रेलर में आग भी लग गई, जिसके चलते ट्रेलर ड्राइवर की जलने से मौत हो गई। यह घटना जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसारथपुर गांव के पास घटित हुई।

Mau: मौके पर चालक की जिंदा जलकर मौत
स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल अग्नि शमन दल, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह और थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय कुमार त्रिपाठी दलबल (Mau) के साथ मौके पर पहुंचे। अग्नि शमन दल और पुलिस के जवान आग को बुझाने में जुटे रहे। मगर आग इतनी तेज थी कि ट्रेलर चालक की जान ना बच सकी और उसकी जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक का नाम संदीप राना (26 वर्ष) बताया जा रहा ही, जो झारखंड का रहने वाला है। संदीप बुधवार को कोलकत्ता से गोरखपुर कोयला लादकर ले जा रहा था। जैसे ही वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र (Mau) अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे के बसारथपुर गांव के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।
बताते चलें कि टक्कर लगते ही कोयदा लदे ट्रेलर में भीषण आग लग गई। आग लगने से ट्रेलर धू-धू करके जलने लगा, इस दौरान संदीप राना वाहन के अंदर ही फंस गया और उसकी मौके पर जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद दूसरा ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

