Mau: अयोध्या से बलिया जा रही दर्शनार्थियों से भरी प्राइवेट बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नहर पुलिया के समीप एक पीपल के पेड़ से टकरा गई। जिससे 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला (Mau) चिकित्सालय एवं प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि एक प्राइवेट बस से अयोध्या दर्शन करके बलिया वापस जा रही प्राइवेट बस शनिवार की रात्रि 1:06 पर हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित नहर पुलिया के समीप ऑन नियंत्रित होकर के एक पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिससे कुल तीन दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना (Mau) की सूचना किसी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दी। उन्होंने तत्काल भाजपा जिलाध्यक्ष (Mau) रामाश्रय मौर्य को रात्रि 1:30 बजे के लगभग उन्हें सूचना दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष (Mau) रामाश्रय मौर्य परिवहन मंत्री के निर्देश पर अपने साथ स्थानीय मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य तथा मंडल महामंत्री संतोष सिंह संतू को लेकर के मुबारकपुर स्थित घटनास्थल (Mau) पर पहुंच गए, और सरकारी तथा प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाकर के घायलों को जिला चिकित्सालय तथा गंभीर मरीजों को शारदा नारायण अस्पताल भिजवाए। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 65 लोग सवार थे जिसमे से करीब 30 लोग घायल हो गए।
सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि रात में बस चालक को झपकी आने की वजह से यह घटना हुई। हांलाकि सभी गेलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक कई लोगों के परिजनों को सुचना भी दे दी गयी है। साथ ही अन्य लोगों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश जारी है।
Mau: महिलाओं समेत बच्चे भी घायल
सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा में भर्ती कराया गया, जहां से 26 लोगों को जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में 13 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं, जिनमें 4 बच्चियां और 03 बच्चे भी हैं। वहीं कुछ घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता ने बत कि कुछ घायलों को फ्रैक्चर की शिकायत है, लेकिन अधिकांश की हालत स्थिर है। सीएमओ ने कहा कि किसी की स्थिति चिंताजनक नहीं है। सभी घायलों (Mau) का समुचित इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शेष मामूली रूप से छोटी घायलों को बस के जरिए बलिया भिजवा दिया।
घटना (Mau) की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, और इस दुखद नजारे को देखने लगे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य स्वयं घायलों को उठाकर के एंबुलेंस में पहुंचा रहे थे, उनकी दरिया दिली देखकर के लोग हैरत में पड़ गए।

