Mau: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर (Mau) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर करीब 1980 रोल चाइनीज मांझा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर (Mau) पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सदर चौक स्थित न्याज पतंग सेंटर पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि दुकान में चोरी-छिपे प्रतिबंधित नायलॉन/सिंथेटिक चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण किया जा रहा था।

Mau: दुकानदार की गिरफ्तारी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकानदार वसीम अहमद (23 वर्ष) पुत्र न्याज अहमद को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चाइनीज मांझे के कुल 1980 रोल बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद मांझे की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।

फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रणजीत यादव, कांस्टेबल अमरेश कुमार सिंह और कांस्टेबल राधेश्याम शामिल रहे।

