बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) प्रशासन द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत, मेन्स कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू (MCBLW) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 22 सितंबर 2024 को बरेका परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया।

इस स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत, संगठन के सदस्यों ने बरेका परिसर में स्थित इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्र की स्वैच्छिक सफाई की। इस दौरान, उन्होंने बरेका कर्मियों और उनके परिवारों को स्वच्छता के महत्व के प्रति प्रेरित किया।
MCBLW: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए, संगठन (MCBLW) के सदस्यों ने सबसे पहले भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आस-पास सफाई की और उन्हें माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संगठन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने राहगीरों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए निवास के आसपास स्वच्छता के महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री आलोक कुमार वर्मा ने किया।
स्वैच्छिक श्रमदान (MCBLW) में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव, और अन्य कई सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे, जो स्वच्छता अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने आए थे।


Comments 1