Minimum Temperature : जनपद में भी सर्दी का तेवर तीखे हो चले हैं। मंगलवार को सुबह से लेकर आधे दिन तक पूरे शहर पर घने कोहरे की चादर तनी रही तो पूरे दिन लोग हाड़कंपाऊ सर्दी से ठिठुरते रहे। सुबह से ही शीतलहर ने ऐसा सितम ढाया कि लोगों के दांत किटकिटाने लगे और शरीर कांपने लगा। काफी लोगों ने तो घरों से बाहर निकलना ही मुनासिब नहीं समझा। कड़ाके की ठंड में पशु पक्षी भी बेहाल होकर रह गए। सड़कों पर वाहनों की गति भी थमी रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान [Minimum Temperature] छह डिग्री सेल्सियस रहा।
Minimum Temperature : अधिकतम तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड की तल्खी
बुधवार को भी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। मौसम विभाग की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पछुआ हवा में नमी बढ़ गई है। दिन में भले ही धूप हो रही है, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अभी तीन-चार दिन और सक्रिय रहेगा। इस सप्ताह गुरुवार-शुक्रवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
घने कोहरे ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक
हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कछुए की तरह एक लाइन में वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। वहीं, सुबह लोग जागे तो आसमान में कोहरे की चादर [Minimum Temperature] देखकर सिहर गए। लोगों के रोजाना के काम भी काफी देरी से शुरू हो सके। जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। उद्यमी, व्यापारी, दुकानदार आदि लोग काफी देर से घरों से बाहर निकले। शहर में बाजार भी काफी देर से खुले। कोहरे के बीच शीतलहर भी लोगों पर अपना सितम ढाती रही। शीतलहर ने लोगों को घरों में ही कैद करके रख दिया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और कोयले की अंगीठी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक हीटरों का प्रयोग करते नजर आए।
वाराणसी [Minimum Temperature] में धुंध के कारण 3 उड़ानें निरस्त हो गई। वहीं, छह उड़ानें एक से पांच घंटे विलंबित रहीं। इस दौरान कई विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद दूसरे शहर के लिए डायवर्ट हुए। उड़ानों की देरी के चलते यात्रियों ने हंगामा किया।