Varanasi: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत रुद्राभिषेक किया। मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के बीच उन्होंने भगवान मार्कण्डेश्वर शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गाजीपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय भी उनके साथ मौजूद रहे।
Varanasi: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की व्यवस्थाओं की सराहना
मंत्री के आगमन पर मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना का आयोजन स्थानीय पुरोहितों के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें गोस्वामी समिति के अध्यक्ष बजरंगी (पप्पू) गिरी, नितेश गिरी, अनिल गिरी, सुभाष सिंह गुड्डू, शशांक रघुवंशी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित जन उपस्थित रहे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। पूजा के उपरांत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने श्रद्धालुओं (Varanasi) से जल संरक्षण को लेकर जागरूक रहने और आस्था के साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का आह्वान किया। जल शक्ति मंत्री ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता और सुरक्षा की व्यवस्था से आस्था और अनुभव दोनों समृद्ध होते हैं।