Mirzamurad Fire Incident: मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव स्थित ओवर ब्रिज के तीव्र मोड़ पर लगे एलपीजी टैंकर की आग को देखते हुए घटनास्थल से सटे हुए गांव रखौना, मेहंदीगंज व भिखारीपुर गांव के हजारों लोग अपना घर छोड़कर 2 किलोमीटर दूर भाग खड़े हुए।

Mirzamurad Fire Incident: हिम्मत नहीं कि कोई आग देखने जाए
गांव के अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीनों गांव के हजारों लोग घटनास्थल से काफी दूर ताल तलैया में शरण लेकर आग की लपट को निहार रहे हैं। सभी बस घर मकान के कुशल होने की कामना कर रहे हैं। यह मौके पर जाकर देखने की स्थिति को कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की जान माल की खतरा व कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।


