Mirzapur Accident: मिर्जापुर जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। नवरात्रि में विंध्याचल धाम दर्शन करने जा रहे लोगों की सड़क हादसे में महिला और उसके देवर की मौत गई। वहीं इस घटना में 31 लोग घायल हैं, जिनमें 17 की हालत गंभीर है।
लालगंज थाना क्षेत्र के गैपुरा रोड पर कुशियरा फॉल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे [Mirzapur Accident] में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीँ इस दर्दनाक घटना में 31 लोग घायल हैं। जिनमें 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री लालगंज थाना अंतर्गत गड़बड़ गांव से विजयपुरा व विंध्याचल दर्शन के लिए के पिकअप में सवार होकर 33 लोग जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फॉल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में ओवरलोड पिकअप ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। चार एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया।
Young Boys Club में 1952 से चल रही है दुर्गा पूजा, यहां पर बंगीय शैली की मूर्ति की जाती है स्थापित
मां कात्यायनी का दर्शन पूजन करने को लेकर लगा रहा तांता, भोर से ही चलता रहा दर्शन पूजन
Mirzapur Accident: अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत [Mirzapur Accident] को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने 17 श्रद्धालुओं को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। कलुई देवी (50) और उसके देवर भोला (40 ) की मौत हुई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि अर्जुन की दो वर्षीय पुत्री आराध्या को तनिक भी खरोच नहीं आई है।