- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की छापेमारी में मिला अवैध शराब बनाने का उपकरण
संजय दूबे
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवनीत सेहरा ने देसी शराब की दुकान में औचक निरीक्षण किया। जांच पड़ताल के दौरान देसी शराब की दुकान के पीछे वाले कमरे में मिलावटी शराब का धंधा चल रहा था।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा ने लहंगपुर में देसी शराब की दुकान पर छापामार और शराब के स्टाक और अभिलेखों का निरीक्षण किया। छापेमारी करवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाक और अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकान के पीछे वाले कमरे में मिलावटी शराब बनाए जाने का उपकरण व शराब बरामद हुआ। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आबकारी विभाग को सभी कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि सेल्समैन आबकारी विभाग की ओर से जारी आइकार्ड गले में पहन कर ही शराब की बिक्री करें। बगैर आइकार्ड सेल्समैन शराब की बिक्री करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार शशांक शेखर राय, पुलिस उपाधीक्षक दीक्षांत राज, थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया मौजूद रहे।

