Mission Aditya L1 Director Nigar Shaji : भारत के अंतरिक्ष मिशन में तमिलनाडु की भूमिका अहम होती जा रही है। चंद्रयान 3 की सफलता में भी तमिलनाडु के बेटे-बेटियों का मुख्य योगदान था। अब आदित्य एल1 मिशन (Mission Aditya L1 Director Nigar Shaji) में भी यहां की एक बेटी देश का नाम रोशन कर रही है। चंद्रयान 3 मिशन में 54 महिलाओं ने का अहम रोल था। जिसे पीएम मोदी ने महिला शक्ति का एक जीवंत उदाहरण बताया था।
आज इसरो ने सौर मिशन आदित्य एल 1 (Mission Aditya L1 Director Nigar Shaji) लॉन्च किया। इस मिशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहीं हैं। 59 वर्षीय निगार शाजी जो तमिलनाडु के तेनकासी जिले से ताल्लुक रखतीं हैं। बता दें कि चंद्रयान 3 के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल भी तमिलनाडु की ही हैं।
Mission Aditya L1 Director Nigar Shaji : 1987 में शामिल हुई इसरो में
जब इस सौर मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी (Mission Aditya L1 Director Nigar Shaji) के बारे में पत्रकार उनके भाई शेख सलीम से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि “निगार शाजी ने शेंगोट्टई सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद तिरुनेलवेली सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1987 में इसरो में शामिल हो गईं। वह बेंगलुरु में रहती हैं और जब भी पारिवारिक समारोह होते हैं तो शेंगोट्टई जाती हैं।
ये भी पढ़ें : 8 सप्ताह का समय बढ़ाने के लिए कोर्ट से हुई मांग, नहीं रुकेगा सर्वे, अगली सुनवाई 8 सितम्बर को
शाजी (Mission Aditya L1 Director Nigar Shaji) के पति, एक इंजीनियर, एक खाड़ी देश में काम कर रहे हैं, और उनका बेटा भी है नीदरलैंड में एक वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी बेटी और हमारी मां बेंगलुरु में शाजी के साथ रह रही हैं। हमने 30 साल पहले अपने पिता को खो दिया था।”

