वाराणसी। बीएचयू के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन से नई दिल्ली के शास्त्री भवन तक आयोजित की जाने वाली मिशन लाइफ (Mission Life) के तहत साइकिल यात्रा का जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, पर्यावरण अनुरूप जीवन शैली और बेहतर मानव जीवन को समर्पित अभियान (Mission Life) के तहत यह यात्रा आयोजित की गई है।
तेरह सदस्यीय साइकिल रैली (Mission Life) का शुभारंभ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना मदन मोहन मालवीय भवन से सात जून को किया गया था। रैली जौनपुर, लंभुआ, मुसाफिरखाना, बुरहानपुर, लखनऊ, औरस, कन्नौज एटा, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा होते हुए 19 जून को दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में साइकिल यात्री विभिन्न ग्रामीण विद्यालय, महाविद्यालय, युवक मंडल, स्वयंसेवी सेवा संगठन, जिला प्रशासन से मुलाकात करते हुए जन जागरूकता हेतु युवा संवाद, नुक्कड़ नाटक, समूह चर्चा आदि में भाग ले रहे हैं ।
मिशन लाइफ (Mission Life) साइकिल यात्रा का ये है उद्देश्य
इस यात्रा का मूल उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और बेहतर मानव जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। साइकिल यात्री विभिन्न जिला मुख्यालय से गुजरते हुए जन जागरण हेतु युवा चिंतन, कवि गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

May You Read : अपने पूर्वजों की भूमि का बनिए विधिक उत्तराधिकारी, 31 जुलाई तक का है मौका
जौनपुर पहुंचने पर हिंदी भवन समारोह में साइकिल यात्रियों (Mission Life) का भव्य स्वागत किया गया। वैश्विक शांति सुरक्षा के विशेषज्ञ प्राचार्य प्रोफेसर अजय विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में नगर के वरिष्ठजन, साहित्यकार और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने साइकिल यात्रियों (Mission Life) का अभिनंदन किया। इसके उपरांत एक भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जाने-माने शायर फिराक जौनपुरी ने की। कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवियों और शायरों में डॉ पटेल, अंजली मौर्य, डॉ अजय विक्रम आदि के नाम प्रमुख हैं।
इस यात्रा का समन्वय डा. बाला लखेन्द्र,कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना,काशी हिदू विश्वविद्यालय वाराणसी कर रहे हैं।

