व्यस्त जीवनचर्या के साथ शरीर पर ध्यान देना भी जरूरी है। आजकल जितना सेहत के लिए सही पोषण जरूरी है, उतना ही इंफेक्शन का खतरा कम करने के लिए हाइजीन का होना भी जरूरी है। हम ज्यादातर अपने हाथ- पैरो की सफाई का ध्यान तो रखते हैं, लेकिन दांतों की सफाई पर अधिकतर ध्यान नहीं दे पाते। देखभाल नजरअंदाज करने से हमारे दांत पीले होने लगते हैं, जो हमारा कॉन्फीडेंस लेवल को कम कर सकते हैं। लेकिन इस समस्या का आसान समाधान छुपा है नारियल तेल और हल्दी के मिश्रण में। जी हां, अगर दांतों पर नारियल तेल और हल्दी का इस्तेमाल किया जाए, तो पीले दातों की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है इन दोनों चीजों को इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं, कि नारियल तेल और हल्दी के मिश्रण दांतों के लिए कैसे फायदेमंद है।
दांतों के लिए नारियल तेल और हल्दी के फायदे
हल्दी देगी दांतों को नमक
हल्दी एक प्राकृतिक मसाला है, जिसे औषधि की तरह भी सेवन किया जाता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों में इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद कर सकते हैं। हल्दी को इस्तेमाल करने से दांतों के दर्द, पीलापन और दांतों की अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह दांतों में चमक लाने और दांतों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मददगार हो सकता है।
नारियल तेल से मिलेगी दर्द से राहत
नारियल तेल में लॉरिक एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम करता है। इसमें एंटीओक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी- बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो ओरल हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल दांतों में चमक लाने और दांत मजबूत करने में मदद कर सकता है।
नारियल के तेल और हल्दी से दांत कैसे साफ होते हैं
आप दांतों के लिए नारियल तेल और हल्दी का इस्तेमाल दो तरीके से कर सकते हैं। पहले तरीके में आधा चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को उंगली की सहायता से दांतों पर मसाज करें। आप चाहे तो ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपको कम से कम 2 से 3 मिनट तक मसाज करनी है। इसके बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें।
दूसरे तरीके के लिए आप अपने टूथपेस्ट के साथ आधा चम्मच नारियल तेल और 1 चुटकी हल्दी मिला सकते हैं। यह दोनों की तरीके दांतों की समस्याओं के लिए असरदार साबित हो सकते हैं।
Anupama Dubey