• About
  • Advertise
  • EPaper
Thursday, April 9, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Ramadan 2026: इबादत और रहमत का पाक महीना शुरू, रमजान का पहला रोजा आज, सहरी से इफ्तारी के टाइमिंग की पूरी लिस्ट देखें यहाँ!

by Kajal Seth
February 19, 2026
in वाराणसी, धर्म कर्म
0
Ramadan 2026
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ramadan 2026: बरकत और रहमत का महीना रमजान चांद के दीदार के साथ शुरू हो गया। बुधवार की शाम विभिन्न मसलकों के उलेमाओं और धर्मगुरुओं ने चांद दिखने की पुष्टि के बाद रमजान मुबारक का एलान किया। बृहस्पतिवार को पहला रोजा रखा गया। इसके साथ ही शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया और मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई।

रमजान (Ramadan 2026) का चांद देखने के लिए शाम से ही लोग खानकाहों, दरगाहों और मस्जिदों की छतों के साथ खुले मैदानों में एकत्र होने लगे थे। हालांकि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में बादल और बारिश के कारण चांद नजर नहीं आया, लेकिन देश के अन्य राज्यों से चांद दिखने की पुष्टि हुई। धर्मगुरुओं ने जानकारी दी कि बिहार के पटना और औरंगाबाद तथा झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रमजान का चांद देखे जाने की प्रमाणिक सूचना प्राप्त हुई।

Ramadan 2026: सहरी-इफ्तारी का सही टाइमिंग की पूरी लिस्ट

दिल्ली में बादलों की वजह से चांद दिखाई नहीं दिया, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों से चांद दिखने की विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद यह तय किया गया कि बृहस्पतिवार से रमजान (Ramadan 2026) का पहला रोजा रखा गया। चांद नजर आने के साथ ही पवित्र महीने का औपचारिक आगाज़ हो जाता है और अगले 29 या 30 दिनों तक मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखकर इबादत में मशगूल रहते हैं।

रमजान केवल रोजा रखने का नाम नहीं, बल्कि आत्मसंयम, सब्र और आत्मशुद्धि का महीना है। इस दौरान लोग पांच वक्त की नमाज के साथ तरावीह, कुरआन की तिलावत और दुआओं में विशेष रूप से समय देते हैं। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद, जकात और सदका देना भी इस महीने की खासियत मानी जाती है।

बाजारों में बढ़ी रौनक, इफ्तार-सहरी की तैयारियां तेज

रमजान (Ramadan 2026) का एलान होते ही वाराणसी के बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। तरावीह की नमाज अदा कर लौटे लोग सीधे बाजारों का रुख करते नजर आए। इफ्तार और सहरी के लिए खरीदारी को लेकर देर रात तक चहल-पहल बनी रही। लोगों ने हलीम, कोरमा, कबाब-पराठा जैसे पकवानों का लुत्फ उठाया, वहीं घरों के लिए दूध, ब्रेड, बन, बटर और बिरयानी के सामान की जमकर खरीदारी की।

पुराने शहर के सैलानी बाजार, कोहाड़पीर और किला बाजार समेत अन्य बाजारों में देर रात तक रौनक देखने को मिली। दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि रमजान का महीना व्यापार के लिहाज से भी अहम माना जाता है।

तीन अशरों में मुकम्मल होगा रमजान

इस्लामी परंपरा के अनुसार रमजान का महीना (Ramadan 2026) तीन अशरों में मुकम्मल होता है और हर अशरा दस दिनों का होता है। पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत (माफी) का और तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात का माना जाता है। उलेमा बताते हैं कि इस महीने में अल्लाह की खास रहमत बंदों पर बरसती है और नेकियों का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है।

also read

इस्लामी मान्यता के मुताबिक रमजान (Ramadan 2026) शुरू होते ही जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। शैतानों को जकड़ दिया जाता है ताकि इंसान पूरी तल्लीनता से इबादत कर सके। कहा जाता है कि पूरे साल जन्नत को रमजान के इस्तकबाल के लिए सजाया जाता है और फरिश्ता एलान करता है—ऐ खैर के तलबगारों, खैर की ओर बढ़ो और ऐ बुराई के चाहने वालों, अब रुक जाओ।

Related Posts:

  • माह-ए-रमजान विशेष: इबादत का पाक माह है माह-ए-रमजान
  • Mau: घोसी में नन्हे रोज़ेदारों ने रखा पहला रोज़ा,…
  • Varanasi: तगड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल समपन्न हुई…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • अकीदत के साथ हुआ पहला रोजा इफ्तार, नमाज अदा करने…
  • समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
Previous Post

Security Forces: नक्सलवाद के खात्मे की उलटी गिनती शुरू, सुरक्षाबलों के निशाने पर 300 वामपंथी उग्रवादी, रणनीति साफ

Next Post

AI Impact Summit में रोबोटिक डॉग पर बवाल, चाइना के प्रोडक्ट को बताया अपना, वीडियो वायरल…

Next Post
ai impact summit

AI Impact Summit में रोबोटिक डॉग पर बवाल, चाइना के प्रोडक्ट को बताया अपना, वीडियो वायरल...

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi में निजी स्कूलों की मनमानी, सपा प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
  • Cough Syrup से काले खेल का जाल: 5 महिला गिरफ्तार, ‘नामधारी’ लाइसेंस का पूरा नेटवर्क बेनकाब
  • Us-Iran-Ceasefire: दो हफ्तों का युद्धविराम, ट्रंप की डेडलाइन ख़त्म होने से पहले हुआ समझौता, जानिए पूरा मामला
  • Varanasi: हनुमत दरबार में कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति, भक्ति में सराबोर हुआ मंदिर परिसर
  • Varanasi: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
  • Varanasi: गंगा में बजड़े पर बियर पीने का वीडियो वायरल होने से प्रशासन हुआ सख्त, दो आरोपी गिरफ्तारी
  • Varanasi: 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा शूटआउट केस में बढ़ी हलचल, धनंजय सिंह ने लगाया गंभीर आरोप
  • Varanasi: संदहा-रेवसा गंगा पुल पर अनिश्चितकाल के लिए वाहनों पर लगी रोक, चालकों की बढ़ी परेशानी
  • Varanasi: गांजे की खेप समेत दो तस्कर गिरफ्तार, सिगरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • CRPF: रेलवे ट्रैक पर मिला एके-47, पुलिस जाँच में हुआ खुलासा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi में निजी स्कूलों की मनमानी, सपा प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
  • Cough Syrup से काले खेल का जाल: 5 महिला गिरफ्तार, ‘नामधारी’ लाइसेंस का पूरा नेटवर्क बेनकाब
  • Us-Iran-Ceasefire: दो हफ्तों का युद्धविराम, ट्रंप की डेडलाइन ख़त्म होने से पहले हुआ समझौता, जानिए पूरा मामला
  • Varanasi: हनुमत दरबार में कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति, भक्ति में सराबोर हुआ मंदिर परिसर
  • Varanasi: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव