भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी रहे सुनील ओझा का आज गुड़गांव के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन {Sunil Ojha Death} हो गया। वह प्रधानमंत्री के लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले थे।
सुनील भाई ओझा के निधन {Sunil Ojha Death} से बीजेपी नेताओं में शोक की लहर है। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर सीएम योगी तक बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने सुनील ओझा के निधन पर शोक जताया है।
Sunil Ojha Death : सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा ‘वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक, बिहार भाजपा के सह प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सह प्रभारी श्री सुनील भाई ओझा का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक, बिहार भाजपा के सह प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सह प्रभारी श्री सुनील भाई ओझा का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 29, 2023
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति…
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने X पर ट्वीट कर लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के सह-प्रभारी श्री सुनील ओझा जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। सुनीलभाई ने पूरी कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। अपनी सादगी और संगठन निष्ठा के लिए वे सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के सह-प्रभारी श्री सुनील ओझा जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। सुनीलभाई ने पूरी कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। अपनी सादगी और संगठन निष्ठा के लिए वे सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में…
— Amit Shah (@AmitShah) November 29, 2023
वहीं MLA सौरभ श्रीवास्तव ने भी शोक {Sunil Ojha Death] जताते हुए लिखा कि बिहार भाजपा के मा. सह प्रभारी, मेरे अभिभावक समान, श्री @sunilozabjp जी का दुःखद निधन, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णीय क्षति है। बाबा विश्वनाथ जी, पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों समेत हम सभी को यह असीम दुःख सहने की शक्ति…ॐ शांति शांति…
बिहार भाजपा के मा. सह प्रभारी, मेरे अभिभावक समान, श्री @sunilozabjp जी का दुःखद निधन, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णीय क्षति है।
— MLA Saurabh Srivastava (@Saurabhmlaup) November 29, 2023
बाबा विश्वनाथ जी, पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों समेत हम सभी को यह असीम दुःख सहने की शक्ति…
ॐ शांति शांति… pic.twitter.com/eth39lSi60
सुनील ओझा के निधन {Sunil Ojha Death] पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा- “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह-प्रभारी सुनील ओझा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ओझा जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।”
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह-प्रभारी सुनील ओझा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 29, 2023
ओझा जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूँ और दिवंगत…
इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताते हुए लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार भाजपा के सह-प्रभारी श्री सुनील ओझा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार भाजपा के सह-प्रभारी श्री सुनील ओझा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 29, 2023
सुनील जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति…
आपको बता दें कि हाल ही में सुनील ओझा {Sunil Ojha Death] को उत्तर प्रदेश से बिहार में भेज कर चुनावी रणनीति तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बिहार जाने से पहले सुनील ओझा {Sunil Ojha Death} उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी थे और उन्हें गढ़ौली धाम आश्रम में विवाद उठने के बाद बिहार में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुनील ओझा {Sunil Ojha Death} का मिर्जापुर के गढ़ौली धाम आश्रम को लेकर उठा विवाद काफी दिनों तक चर्चा का विषय रहा था।