Naugarh Crime: चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र के कर्मा बांध गांव का रहने वाला एक युवक 17 वर्षीय किशोरी के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर उसे परेशान करता था। उसकी बात न मानने पर अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी भी देता था। रास्ते में बाल खींचता था और गाली-गलौज भी करता था।
किशोरी ने अजब अपने परिजनों को यह बात बताई, तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसेगिरफ्तार कर लिया। नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी के व्हाट्सएप्प पर कर्मा बांध गांव निवासी युवक त्रिदेव यादव अश्लील फोटो भेजकर उसे परेशान करता है। डर के कारण उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को किशोरी ने अपनी मां से रोते हुए सारी बात बताई।
Naugarh: आते-जाते किशोरी से करता था छेड़छाड़
पुलिस के पास दर्ज की गई शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी रास्ते में मेरी पुत्री को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है और उसके बाल पकड़कर खींचता है। विरोध करने पर गाली गलौज करता है और अपहरण कर दुष्कर्म की धमकी देता है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि डर के कारण उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। नौगढ़ सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने कहा कि जांच में शिकायत सही मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।