Home-made hair dye- असंतुलित लाइफस्टा।इल और खाने पीने में लापरवाही की वजह से कई लोगों के बाल काफी कम उम्र में ही ग्रे होने लगते हैं। ऐसे में वे या तो बाजार में मिलने वाले हेयर डाई का इस्तेंमाल करते हैं या पार्लर जाकर हेयर कलर कराते हैं। लेकिन इन कलर में ऐसे कैमिकल होते हैं जो बालों को खराब करने का काम करते हैं. ऐसे हाल में अगर आपको अपने बालों की चिंता है और आप नेचुरल तरीके से बालों को काला करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन्हेंन काला, घना और मजबूत बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप बालों को किस प्रकार काला, घना, शाइनी और मजबूत बना सकते हैं, वो भी बालों को कलर करते हुए।
आंवला पाउडर और नारियल तेल-
बालों के लिए आंवला और नारियल तेल दोनों ही काफी अच्छाा माना जाता है। ये बालों को काला करने के साथ साथ इन्हेंक मजबूत भी बनाने का काम करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल लें और इसे गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें आंवला पाउडर मिलाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। अब इसके बालों पर अच्छीऔ तरह लगाएं और 2 घंटे के बाद बालों को धो लें। बाल नेचुरली काला और मजबूत बनेगा।
आंवला और शिकाकाई-
आंवला और शिकाकाई का इस्तेहमाल सालों से हेयर केयर में किया जा रहा है। ये बालों को हेल्दी बनाने का भी काम करता है और बालों को काला भी बनाता है। इसके लिए आप एक लोहे के बर्तन में 4 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्ममच शिकाकाई पाउडर मिलाएं। अब इसे रात भर छोड़ दें। अब इसे बालों पर अप्लामई कर लें। बाल धीरे धीरे नचुरल तरीके से काले होने लगेंगे।
इंडिगो पाउडर और मेहंदी-
मेहंदी और इंडिगो भी बालों को नैचुरली कलर करने के लिए काफी इस्तेइमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच इंडिगो पाउडर लें और इसमें 1 से 2 चम्मच मेहंदी पाउडर मिलाएं। अब इसमें आप एक अंडा मिलाएं और दही के साथ इसका पेस्टप बना लें। अब इसे बालों में अच्छीउ तरह से लगाएं। फिर 1 से 2 घंटे बाद इसे पानी से धो लें।
Anupama Dubey