NIA Raid : नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने मंगलवार सुबह यूपी में 5 जिलों में छापेमारी की। टीम ने आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली में सर्च ऑपरेशन किया। वहीं वाराणसी में BHU के छात्र संगठन कार्यालय में टीम भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय को कब्जे में लेकर दस्तावेज खंगाल रही है। संगठन के सदस्यों की संदिग्ध गतिविधियों का NIA को इनपुट मिला है।

NIA Raid : नक्सल कनेक्शन में पड़ा रेड
NIA (NIA Raid) के साथ पुलिस और अन्य अधिकारी कैंपस में मौजूद है। NIA सूत्रों के मुताबिक, नक्सल गतिविधियों से जुड़े एक मामले में यह छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, NIA को नक्सल एक्टिविटी में भगत सिंह छात्र मोर्चा की संलिप्तता का इनपुट मिला।
इसके बाद टीम (NIA Raid) के सदस्यों ने वाराणसी में संगठन की सक्रियता, सदस्यों की गतिविधियां जानी। मंगलवार को टीम महामनापूरी कॉलोनी स्थित संगठन के कार्यालय पहुंची और छापेमारी करते हुए दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी। NIA के साथ लोकल पुलिस भी है।

NIA ने किया कार्यकर्ताओं के घर को सील
NIA (NIA Raid) की टीम को देखते हुए कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन सभी बाहर निकलने लगे। टीम ने कॉलोनी और संगठन कार्यकर्ताओं के घर को सील कर दिया। छात्र संगठन से जुड़ी दो युवतियों से पूछताछ के बाद तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों की माने तो नक्सल गतिविधियों से संबंधित जुड़े एक मामले में आगे की तफ्तीश के लिए जांच एजेंसी आई है। NIA (NIA Raid) के साथ पुलिस और अन्य अधिकारी कैंपस में मौजूद है।