Niece Murder: आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में खून से लथपथ लडकी के शव को देखकर लोग स्तब्ध रह गये। लड़की को उसके सगे मामा ने हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी।
प्रकरण के मुताबिक, मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में 17 वर्षीया खुशी राजभर की हसिया से गला रेत कर उसके सगे मामा ने हत्या (Niece Murder) कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में मृतका के घर पहुंच गये। लड़की का मामा हत्या (Niece Murder) कर भाग रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उसे दौड़ा कर सिकन्दरपुर घाट से पकड़ लिया इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ग्रामीणों ने मामा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासी वेदप्रकाश राजभर की 2010 में मौत हो गयी थी वह अपने पीछे पत्नी दो लड़कियां खुशी, खुशबू व एक लड़का शुभम छोड़ गये। वेद प्रकाश की मौत के बाद परिवार का खर्च मायके से ही चलता था। मायके वाले राशन व अन्य सामग्री देकर परिवार की देख-रेख करते थे। शुक्रवार को लड़की का मामा जानकीपुरम अजमतगढ़ निवासी वीरेन्द्र राजभर आटो रिक्शा से राशन(Niece Murder) लेकर आया था। लड़की की मां व उसकी छोटी बहन खुशबू चारा काटने खेत गयी थी।

Niece Murder: ग्रामीणों ने दौड़ाकर मामा को पकड़ा फिर पुलिस को सौंपा
घर पर खुशी व उसका भाई शुभम थे। मामा और भांजी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। खुशी खाना बना रही थी। उसी दौरान मामा ने पीछे से हसिया से खुशी का गला रेत कर हत्या कर दी। इसी दौरान शुभम आ गया। उसने बहन को लहूलुहान (Niece Murder) देख जोर जोर से चिल्लाने लगा। शुभम की आवाज सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। इतने में मामा मौका देखकर भागने लगा। मामा को भागता देखकर ग्रामीणों ने मामा को दौड़ा लिया।
ग्रामीणों ने मामा को सिकन्दरपुर घाट के पास से पकड़ लिया। इतने में वहां पुलिस आ गयी। ग्रामीणों ने हत्यारे मामा को पुलिस के हवाले कर दिया। मामा ने भांजी की हत्या क्यों की? इन कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि लड़की का उसके मामा के लड़के से शादी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। लड़की अपने ही मामा के लड़के से शादी करना चाहती थी। पहले भी उक्त लड़की को पड़ोस का लड़का भगा कर ले गया था। जिसमें मुकदमा चल रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को मामा ने भांजी का क़त्ल कर दिया। मौके से मामा को गिरफ्तार करते हुए चाकू बरामद कर लिया गया है। शीघ्र ही उसे रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।