वाराणसी। सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिलते ही शासन की ओर से गुरुवार को निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए महापौर और नगर पांचायत सहित वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जिसके लिए शनिवार से सात दिनों तक आपत्तियां और दावे दर्ज किए जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी कर चुनाव के तारीखों की घोषणा की जाएगी।
प्रदेश के 17 नगर निगमों सहित वाराणसी के 100 वार्डों में आरक्षण जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसी के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की ओर से ज्यादा से ज्यादा सीटें निकालने की तैयारियां और मंथन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वाराणसी महानगर की सीट जहां अनारक्षित की गई है। वहीं नगर निगम की सभी 100 वार्डों के आरक्षण में सुंदरपुर वार्ड को छोड़कर बाकी के 99 वार्डों को पूर्व की जारी सूची के अनुसार ही जारी किया गया है। इसके पहले सुंदरपुर वार्ड को अनारक्षित घोषित किया गया था। जबकि नई सूची में इसे अनुसूचित जन जाति महिला कर दिया गया है। 100 वार्डों के आरक्षण सूची में 43 अनारक्षित, 18 पिछड़ी वर्ग, 21 महिला, नौ पिछड़ा वर्ग महिला, पांच अनुसूचित जाति, तीन अनुसूचित जाति महिला और एक अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इन सभी वार्डों के आरक्षण पर जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार से आपत्तियां और दावे दर्ज कराए जाएंगे। जबकि महापौर के आरक्षण पर दावे शासन के पास दर्ज कराने होंगे।
अनारक्षित वार्डों की सूची
अनारक्षित कुल 43 वार्डों में हुकुलगंज, रामपुर रामनगर, सरसौली, संदहां, तरना, दुगार्कुंड, सरायनंदन, नारायणपुर, करौंदी, नदेसर, राजा बाजार, चौकाघाट, सुसुवाही, पिशाचमोचन, सारनाथ, जोल्हा उत्तरी, पहड़िया, सिगरा, प्रह्लादघाट, खजुरी, डिठोरी महाल, लल्लापुरा खुर्द, मध्यमेश्वर, हनुमानफाटक, कोनिया, आदिविशेश्वर, रानीपुर, बजरडीहा, भगवानपुर, काजीपुरा, कृतिवाशेश्वर, सूर्यकुंड, पियरी कलां, गोला दीनानाथ, धूपचंडी, जंगमबाड़ी, बंगालीटोला, लल्लापुरा कला, बागेश्वरी देवी, दशाश्वमेध, कालभैरव, जमालुद्दीनपुरा, कमालपुरा हैं।
महिला और पिछड़ा वर्ग की सूची
पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 18 वार्डों में छित्तूपुर (लोको छित्तूपुर), गणेशपुर, नईबस्ती, लोढ़ान, जोलहा दक्षिणी, पांडेयपुर, दनियालपुर, चेतगंज, अकथा, मढ़ौली, पिसौर, रमरेपुर, जगतगंज, पुराना रामनगर, घसियारीटोला, शिवाला, पितरकुंडा, रामापुरा को आरक्षित घोषित किया गया है। जबकि महिला आरक्षित सीटों में कुल 21 वार्ड शामिल हैं, इनमें राजघाट, नगवां, सीरगोवर्धनपुर, रमदत्तपुर, नेवादा, लेदूपुर, लोहता, नरिया, लालपुर मीरापुर बसहीं, अलईपुरा, जलालीपुरा, ईश्वरगंगी, बागाहाड़ा, मदनपुरा, बिंदुमाधव, ओमकालेश्वर, सरैयां, बलुआबीर, कमलगढ़हा, काजी सादुल्लापुरा, बंधु कच्ची बाग हैं।
पिछड़ा वर्ग महिला और अनुसूचित जाति
पिछड़ा वर्ग महिला के लिए कुल नौ वार्डों में शिवपुरवां, गोला घाट रामनगर, कंदवां, तुलसीपुर, ककरमत्ता, बिरदोपुर, सूजाबाद डोमरी, भेलूपुर, छित्तूपुर खास शामिल हैं। जबकि अनुसूचित जाति के लिए पांच वार्डों में शिवदासपुर, सलारपुर, मंडुआडीह, दीनापुर, शिवपुर को शमिल किया गया है।
अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जनजाति महिला
अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन वार्ड जिनमें लहरतारा, सिकरौल, फुलवरिया हैं। जबकि एक मात्र सुंदरपुर को अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड घोषित किया गया है।

