Nikay Chunav Result: वाराणसी में उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार सुबह से ही आने शुरू हो गए। यूपी के वाराणसी समेत कई जिलों में भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के 17 नगर निगम सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
वहीं वाराणसी में भी भाजपा का परचम लहराया रहा है। अभी तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए है। वाराणसी में दो निकाय, नगर निगम और नगर पंचायत गंगापुर में हुए चुनावों के परिणाम शनिवार को आने हैं। जिसमें गंगापुर नगर पंचायत सीट पर भाजपा ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है। जिले में मुख्य रूप से नगर निगम के महापौर पद को लेकर उम्मीदवारों ने अपने-अपने दावे किये थे। उनमें खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों ने इलेक्शन जीतने पर किये जाने वाले कार्यों के लिए वादे और घोषणाएं भी की थीं।
Nikay Chunav Result: गंगापुर अध्यक्ष सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा
वाराणसी नगर निगम में 11 मेयर प्रत्याशी और 100 वार्डों के लिए 637 पार्षदों उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय शनिवार को हो गया। महापौर पद पर राजनीतिक दलों से कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव, भाजपा के अशोक कुमार तिवारी, सपा के ओमप्रकाश सिंह, आम आदमी पार्टी की शारदा टंडन, बसपा के सुभाष चंद माझी और सुभासपा के आनंद कुमार तिवारी उम्मीदवार रहे। जबकि निर्दल प्रत्याशियों में ओमप्रकाश चौरसिया, दीपक लाल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, शमसेर खान एवं हरीश मिश्रा सम्मिलित रहे। उधर,
नगर पंचायत गंगापुर के अध्यक्ष पद के लिए सपा से गीता देवी, आम आदमी पार्टी से पुष्पा, कांग्रेस से संगीता और भाजपा से स्नेहलता सेठ मैदान में हैं। जिसमें भाजपा से स्नेहलता सेठ ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्ज़ा जमाया।


वाराणसी नगर निगम में पिछले कई वर्षों की भांति इस बार भी नगर निगम की सीट पर भाजपा का कब्ज़ा होता दिख रहा है। मतगणना के प्रथम रुझानों के अनुसार, अशोक तिवारी इस समय फर्स्ट पोजीशन पर चल रहे हैं। वहीँ सपा प्रत्याशी ओपी सिंह दूसरे नंबर पर व कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव तीसरे नंबर चल रहे हैं।
पार्षदों की बात की जाय, तो अभी तक लगभग 60 पार्षदों के जीतने की खबर कन्फर्म हुई है। वहीँ बाकियों के लिए अभी मतगणना जारी है। नतीजे फिलहाल जारी हैं। शनिवार शाम तक नतीजे क्लियर हो जाएंगे।
12 राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-47216
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-136753
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-74002
4. शारदा टंडन (आप)-3401
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-14998
11 राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-42693
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-125889
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-67581
4. शारदा टंडन (आप)-3052
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-13274
10 राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-38412
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-115636
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-62246
4. शारदा टंडन (आप)-2756
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-12039
नवां राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-34059
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-104862
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-56221
4. शारदा टंडन (आप)-2495
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-10927
आठ राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-29737
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-94154
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-50270
सात राउंड
- अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-25757
- अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-83975
- ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-44123
छः राउंड
- अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-22076
- अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-73049
- ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-37576
पांचवा राउंड
- अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-18540
- अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-61078
- ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-32095
- शारदा टंडन (आप)-1402
- सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-6358
चौथा राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-15062
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-49243
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-25793
4. शारदा टंडन (आप)-1163
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-5397
तीसरा राउंड
1 . अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-11214
2 . अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-37425
3 . ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-19238
4 . शारदा टंडन (आप)-903
5 . सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-4167
6 . आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-1205
7 . ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-363
8 . दीपक लाल (निर्दलीय हल)-265
9 . वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-564
10 . शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-207
11 . हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-499
12 . नोटा-576
वाराणसी से द्वितीय राउंड के रुझान
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-7606
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-25342
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-13273
4. शारदा टंडन (आप)-618
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-2861
6. आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-897
7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-216
8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-190
9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-387
10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-142
11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-344
12. नोटा-396
प्रथम राउंड के रुझान-
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-4155
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-12493
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-6896
4. शारदा टंडन (आप)-282
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-1010
6. आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-372
7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-128
8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-101
9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-175
10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-84
11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-186
12. नोटा-197