Varanasi शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में देर रात हुई पुलिस कार्रवाई ने एक बड़े रैकेट का खुलासा कर दिया। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG-2) ने दो स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार नेटवर्क को बेनकाब किया। इस कार्रवाई में 9 युवतियों और 4 पुरुषों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
किराए के फ्लैट में छिपा था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शक्ति शिखा अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 112 (VDA सिगरा) (Varanasi)को किराए पर लेकर स्पा सेंटर के रूप में प्रस्तुत किया गया था। बाहर से यह सामान्य स्पा सेवा जैसा दिखता था, लेकिन अंदर गुप्त लिस्टों के जरिए ग्राहकों की एंट्री होती थी और संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।
दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत बरामद
छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और लेन-देन से जुड़े सुराग बरामद किए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस फ्लैट में यह नेटवर्क चल रहा था, वह (Varanasi) शहर की एक चर्चित महिला नेत्री का बताया जा रहा है, जो पहले विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़ी रही हैं। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर तथ्यात्मक जांच कर रही है।
नेटवर्क और फंडिंग चैनल्स की पड़ताल
SOG-2 टीम (Varanasi) पकड़े गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के संचालकों, नेटवर्क और संभावित फंडिंग चैनल्स की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जिन भी नामों का खुलासा होगा, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

