वाराणसी। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar Controversy) चंद्रयान-3 पर बयान देकर विवादों में आ गए हैं। राजभर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं, जो दिन रात रिसर्च करके नई खोज में लगे हुए हैं। चन्द्रयान-3 के धरती पर वापस आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।
OP Rajbhar Controversy: राजभर के बयान की हर जगह किरकिरी
राजभर के इस बयान के बाद हर जगह उनकी किरकिरी हो रही है। लोग उनके इस बयान पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था। जिस पर पूरे देशवासियों ने एक दूसरे को बधाई दी थी।