PM Modi: शिवरात्रि के बाद काशी के दौरे पर आ सकते हैं। वहीं संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिसके लिए सूचि तैयार कर दी गयी है। अनुमानतः इस दौरे में काशी को एक हजार करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल सकटी है।
वहीं तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों से सूची मांगी है, ताकि शिलान्यास और लोकार्पण का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा सके। साथ ही सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। वहीं विभागों के अनुसार कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन का शिलान्यास पीएम मोदी कर सकते हैं।
PM Modi:रामनगर में बन रहे वृद्धाश्रम का शिलान्यास
बताते चलें कि पीएम मोदी (PM Modi) के आगम पर जल निगम ने भी अपने तैयारी तेज कर दी है। क्योंकि वहीं जल निगम की ओर से प्रस्तावित सोलर पार्क और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। इसके अलावा शहर के ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाले सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, नगर निगम के नए सदन भवन, और काशी रोपवे परियोजना भी प्रधानमंत्री (PM Modi) के एजेंडे में शामिल रहेंगी। इसके अलावा रामनगर में बन रहे वृद्धाश्रम और वर्किंग वुमेन हॉस्टल का शिलान्यास भी संभावित है।
वहीं सर्किट हाउस परिसर में प्रदेश का पहला साइलेंट सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जो बिना शोरके संचालित होगा। also read
लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों, एनएचएआई के हाईवे प्रोजेक्ट, जिला अस्पतालों में बनने वाले डे केयर सेंटर, और बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के शिलान्यास की भी तैयारी चल रही है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित सभी परियोजनाओं की कुल लागत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

