2200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के सेवापुरी के बनौली में उनके जनसभा का आयोजन किया गया। जहाँ वह पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर बरसे और विपक्ष पर भी पीएम मोदी ने जोरदार हमला बोला।

सबसे पहले पीएम मोदी ने ‘नमः पार्वती पतेय हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और काशी के लोगों को अपना परिवार बताते हुए भोजपुरी अदाज में उन्हें प्रणाम किया। इस दौरान पीएम ने मंचासीन सभी मंत्रीगणो व अन्य पदाधिकारियों का स्वागता व सम्मान किया।
पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने सम्बोधन में कहा कि सावन के इस पावन माह में देश के किसानों से जुड़ने का अवसर मिला, इससे बड़ी बात और क्या होगी। उन्होंने कहा कि आज मैं ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार काशी आया हूं और फिर ऑपरेशन सिन्दूर से जुड़े अपने भाव को भी व्यक्त किया। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में सावन के महीने में यहाँ आने वाले कावड़ियों व यादव बन्धुओं का जिक्र किया और उसे एक मनोरम दृश्य व अनुभुति बताया।

सपा पर साधा निशाना
इसके बाद उन्होने अपने सम्बोधन में अपनी परियोजनाओं व किसानो के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। यह आंकड़ा सुनते ही सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे।
पकिस्तान को PM Modi ने दी वार्निग
इसके बाद उन्होंने आंतकियों को वार्निंग देते हुए भगवान शिव के दो रूपों एक कल्याण और दूसरा रौद्र रूप का जिक्र किया और कहा कि आपरेशन सिन्दूर के दौरान आतंकियों ने भारत का रौद्र रूप देखा है क्योकि भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा।

लेकिन इसके बाद भी अपरेशन सिन्दूर के सफलता पर कुछ लोगो के पेट में दर्द हो रहा था। ये कोई और नहीं कांग्रेस पार्टी के लोग है, जिन्होंने सिर्फ और सिर्फ इसपर टिप्पणी ही की है।
उन्होंने (PM Modi) पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश की सेना ने आंतकियी के ठिकानो को खण्डहर बना दिया। पकिस्तान दुखी है, यह सभी लोग समझ सकते हैं लेकिन पाकिस्तान का यह दुख कांग्रेस व सपा से सहन नही हो पा रहा।
पकिस्तान की हालत पर रोते हैं सपा और कांग्रेस वाले
उन्होंने कहा कि उधर आंतक का आंका रो रहा है और इधर कांग्रेस व सपा वाले आतंकियों की हालात देखर रोते हैं। पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि काग्रेस ने हमारे सेना के पराकम का मजाक बनाया। उन्होंने आपरेशन सिन्दुर की तमाशा बताया। अब आप बताइए क्या हमारे देश की बहनी-माताओं का सिन्दूर तमाशा हो सकता है। हमारे बहनो के सिन्दुर को तमाशा कहने की हिम्मत व निर्लजता कांग्रेस ने की है।

वहीं उन्होने सपा को भी इस तुष्टीकरण की राजनीति में पीछे ना रहने को बता कहते हुए कहा कि ये वही लोग है जो जब यूपी में सत्ता में थे तो आतंकियों को बढ़ावा देते थे और अब इन्हें आतंकवाद के खत्म होने पर समस्या हो रही है।
विपक्ष को काशी की धरती से दी चेतावनी
उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं इन लोगों को काशी की धरती की कहना चाहता हूँ कि ये नया भारत है जो भोलेनाथ को पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने कालभैरव का भी रूप ले लेता है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने यूपी और काशी के सांसद होने पर गर्व जताते हुए कहा कि अब यूपी मे मिसायल बन रहा है। यूपी के लखनऊ में ब्रम्होस मिसायल के बनने का काम शुरू हो गया और और अब अगर पकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसयालें आतंकियों को तबाह देगी।
जानिए PM Modi का पूरा कार्यक्रम
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ संग अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उन्होंने पीएम का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर के माध्यम से वाराणसी के सेवापुरी स्थित बनौली में बनाए गए जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए।

सभा स्थल पहुंचने पर वहां उपस्थित काशीवासियों ने उनका पुरे जोश और हर्सोल्लास के साथ स्वागत किया। हर-हर मोदी और घर-घर मोदी के जमकर नारे लगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और मंचासीन हुए।

सभास्थल में सबसे पहले सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया और उनके सम्मान में उन्हें सावन के पवन मास को समर्पित करते हुए एक शिवलिंग भेंट किया।

इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने 2200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण रिमोट द्वारा बटन दबाकर किया। एक-एक करके सभी परियोजनाओं का विववरण स्क्रीन पर दर्शाया गया। जिसके बाद इन परियोजनाओं पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म को सभी ने देखा। इस दौरान तालियों की गडगडाहट से पूरा सभास्थल गूंज उठा।
इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने “समृद्ध किसान विकसित भारत” को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त को बटन दबाकर सिधर किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। जिसमें 9।70 करोड़ से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ से अधिक की राशि खाते में भेजी गई और फिर इसपर आधारित एक शार्ट फिल्म सभी ने देखा।
परियोजनाओं की कड़ी को आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी ने 7वें काशी सांसद प्रतियोगिता की वेबसाइट, रजिस्ट्रेशन पोर्टल व क्यों आर कोड का बटन दबाकर अनावरण किया।

काशीवासियों को दी जाने वाली सौगातों को कड़ी में पीएम मोदी ने काशी के दिव्यांगजनो को एल्मियो द्वारा बनाए गए विशेष उपकरण प्रदान किया। जिसमें कुछ चयनित दियगंजनों को मंच पर आमन्त्रित कर पीएम मोदी (PM Modi) ने खुद वह विशेष उपकरण एक-एक करके दिया और दिव्यांगजन से बहुत ही स्नेह से बातचीत व उनका उत्साहवर्धन करते हुए नजर आए।