वाराणसी के रामनगर से एक दरिंदगी की एक शर्मनाक खबर आ रही है। जहां एक युवक ने चॉकलेट दिलाने के बहाने नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसे उसी स्थान पर छोड़ दिया। बच्ची जब रोते-रोते घंटों बाद घर आई और उसने अपनी कहानी घर वालों को सुनाई, तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Pocso Act: रामनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने साइकिल पर घुमाने और चॉकलेट दिलाने के बहाने एक 11 वर्षीय मासूम से दरिंदगी किया। पुलिस ने आरोपी को पंचवटी के पास से घूमते समय गिरफ्तार किया। अब उसपर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही की जा रही है।

Pocso Act
जानकारी के मुताबिक, रामनगर के रहने वाले एक ट्राली चालक की 11 वर्षीय बेटी किसी काम से बाजार गई थी। इस दौरान उसे परिचित दीपू शर्मा नाम का एक व्यक्ति मिला। दीपू ने उसे साइकिल से घुमाने और चॉकलेट दिलाने की बात कही। बच्ची उसके झांसे में आ गई और साथ जाने को तैयार हो गई। दीपू उसे साइकिल पर बैठाकर कहीं ले जाने लगा। रास्ते में उसे दुकान पर चॉकलेट दिलाया।
उसके बाद दीपू उसे पंचवटी तिराहे की ओर लेकर बढ़ा। रास्ते में पड़े बगीचे की ओर वह बालिका को ले गया और सुनसान स्थान देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका को छोड़कर दीपू भाग गया। परिजन बच्ची को लेकर रामनगर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते दीपू शर्मा को गोलाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

