-कहीं ऐसा न हो की मामला निकल जाए उल्टा, पुलिस की तफ्तीश जारी
रवि प्रकाश सिंह
वाराणसी। गोली से घायल दारोगा अजय कुमार यादव को अस्पताल से डिस्जार्च होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस घटना स्थल पर लेकर पहुंची। अजय से उक्त घटना के बाबत पूछताछ की ताकि सुराग जुटाया जा सके। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षक किया साथ ही यहां कड़िया जोड़ी। वहीं दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि दारोगा अजय सिंह के बयान कंफ्यूजन पैदा कर रहा है। ऐसे में जांच प्रभावित हो रही है। गोली किसने मारी और इसके पीछे की वजह क्या है इसे लेकर तरह-तरह की बात छन के सामने आ रही हैं। बहरहाल पुलिस के खुलासे तक घटना के असल वजह का इंतजार करना होगा।
सूत्र बताते हैं कि घटना के बाबत दारोगा की चुप्पी भी सवालों के घेरे में हैं। असल में हमले के पीछे की वजह क्या हैं? अभी तक खुलकर किसी आरोपी का नाम भी सामने नहीं आया है। ना ही दारोगा की ओर से कोई ठोस बात बतायी गयी है। जांच कर रही एसआईटी भी कंफ्यूज है कि आखिर किस बिंदु पर आगे बढ़े। कहा तो ये भी जा रहा है कि अजय यादव अपने फ्लैट पर कुछ लोगों के साथ दावते थी उड़ाते थे। यहां उनके चाहने वालों जुटते थे और जमकर पार्टी होती थी। क्या यहीं से कोई बात तो नहीं हुई जो इस वारदात की वजह बनी। हालांकि इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसी सिलसिले में रविवार को जांच टीम दरोगा के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार जल्द ही मामले से पर्दा हटेगा।

