Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान सामने आया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर बयान दिया है। अपने बयान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है की अब बहुत हो गया है। वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं।
Kolkata Rape-Murder Case को लेकर राष्ट्रपति ने कही ये बात
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ अब ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस घटना (Kolkata Rape-Murder Case) पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रोटेस्ट कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।
बता दें कि बीते 9 अगस्त को कोलकाता (Kolkata Rape-Murder Case) के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक 31 साल की रेजिडेंट महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। खून बह रहा था। शरीर में चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे। इसी मामले को लेकर देश में अब तक आक्रोश जारी है।