राजधानी दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Putin) अपने 2 दिवसीय दौरे पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं. आज यानि गुरुवार को पुतिन की ऐतिहासिक यात्रा भारत के लिए आरंभ हो चुकी हैं. ऐसे में नई दिल्ली उनका स्वागत करने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी हैं . हर तरह बैनरों से सजा हुआ दिल्ली इस वक़्त दिखाई दे रहा हैं।यह दौरा यह एक ऐसे जुड़ाव की शुरुआत होने जा रहा है जिसका कूटनीतिक तौर पर काफी महत्व है।
23वां भारत-रूस सालाना शिखरकल
बताते चलें कि पुतिन (President Putin) भारत की अपनी दो दिन की यात्रा शुरू कररहे हैं । वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद उनके लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। साथ ही कल शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन हैं वह सम्मलेन इस समय हो रहा है जब अमेरिका ने भारत पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे,बताते चलें इस कार्यक्रम में व्यापार और ऊर्जा पार्टनरशिप पर चर्चा किया जायेगा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन की पहली यात्रा
गौरतलब हैं कि यह यात्रा यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन (President Putin) की भारत आने की पहली यात्रा हैं। जो शुक्रवार को औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले की गई. वहीं इस दौरान उनका औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा।
साथ ही इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं,हर तरफ बैनर लगे जा रहे हैं सफाई चाक चौबंद करदी गई हैं. साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गई हैं। क्योंकि अधिकारियों ने रूसी राष्ट्रपति (President Putin) के लिए एक सहज और सुरक्षित प्रवास सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था भी बढ़ा दी गए है।
एनएसजी कमांडो तैनात
सुरक्षा की दृष्ठि से एलीट नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो, संभावित यात्रा मार्गों पर तैनात स्नाइपर्स कर दी गई हैं, ड्रोन सर्विलांस, अनधिकृत संकेतों को बाधित करने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए एआई-संचालित निगरानी प्रणाली को भी शामिल किया गया हैं।
वहीं वरिष्ठ रूसी सुरक्षाकर्मी कर्मी पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं और राष्ट्रपति (President Putin) के काफिले की हर गतिविधि को रियल टाइम में ट्रैक करने और किसी भी संभावित खतरे को बेअसर करने के लिए एनएसजी और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
इस दौरान यात्रा से जुड़े हर स्थान की पूरी तरह से जांच की जा रही है। ऐसे में अधिकारी सुरक्षा में कोई चूक न हो इसको लेकर यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सावधानी बरते जा रहे हैं।

