वाराणसी | शास्त्री घाट स्थित जिला मुख्यालय पर भाकपा माले, किसान महासभा एवं महिला संगठन ऐपवा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना (Protest) दिया गया। बैरवन गांव में जिस प्रकार से जबरजस्ती भूमि अधिग्रहण के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों, महिलाओं व बच्चियों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। इसके खिलाफ यह धरना (Protest) प्रदर्शन किया गया। दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने और 2013 कानून के तहत भूमि अधिग्रहण करने तथा दिल्ली में महिला पहलवानों के पक्ष में बृज भूषण शरण सिंह के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गयी।

धरना (Protest) में धरनारत वक्ताओं ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार जनता के ऊपर कहर ढा रही है। किसानों को 2022 तक उनकी आमदनी दुगुनी करने के बजाए आज यही सरकार अपने वादे से मुकर कर किसानों के ऊपर जुल्म कर रही और उनकी जमीन जबरजस्ती छिनी रही है।
उन्होंने कहा कि बैरवन गांव में किसानों महिलाओं व बच्चों के ऊपर बर्बर तरीके से कहर ढा रही है और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस धरना के माध्यम से हम मांग करते हैं कि किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा उनकी जमीन 2013 के कानून के तहत अधिग्रहण किया जाए।

May You Read : मछली को चारा खिलाकर मनाई गई मशहूर अभिनेता सुनीलदत्त की पुण्यतिथि
आगे वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में महिला पहलवान ने महीनों से न्याय की लड़ाई लड़ रहीं हैं लेकिन यह बहरी गूंगी सरकार उनकी बाते अनसुना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। कितनी शर्म की बात है कि भाजपा के सांसद होने के नाते बृजभूषण शरण सिंह को सरकार बचाने में लगी हुई है।

धरना (Protest) में की गयी यह मांग
उनका कहना रहा कि महिला पहलवानों की आवाज आज पूरे समाज की आवाज है। जिस प्रकार से महिलाओं का यौन शोषण इस समाज में होता है, यह भारत में गूज रही है इसलिए हम मांगते हैं की भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाए तथा उनकी सांसदी को भी रद्द किया जाए। अगर हमारी माग नही पूरी होती है तो हम यह धरना (Protest) अनवरत जारी रखेंगे।

