Protest Against Rahul Gandhi: लोकसभा में बुधवार को हुए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बाद राहुल गांधी का भाषण समाप्त हुआ। इसके बाद सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलने के लिए खड़ी हुईं। स्मृति ईरानी के बोलना शुरू करने के थोड़ी ही देर बाद राहुल गांधी जब सदन से जाने लगे, तो सत्ता पक्ष की तरफ से ‘बैठ कर सुनिए’ की आवाजें आने लगी, तब राहुल गांधी ने पीछे मुड़ कर ‘फ्लाइंग किस’ किया। जिसके बाद बवाल मच गया।
राहुल गांधी के इस कृत्य के विरोध में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के व्यापारियों ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने हाथों में तख्ते और बैनर लेकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी (Protest Against Rahul Gandhi) की। इस दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी देश छोड़ो, राहुल गांधी माफ़ी मांगो के नारे लगाए गए।
वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने कहा कि आज जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद भवन के अंदर फ्लाइंग किस किया। इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। इस शर्मनाक घटना के लिए राहुल गांधी को पुरे हिन्दुस्तान से माफ़ी (Protest Against Rahul Gandhi) मांगनी चाहिए। यदि उन्हें इस प्रकार की बचकानी हरकत करनी है, तो वे वहां जाएं, जहाँ इस तरह की संस्कृति चलती है।

Protest Against Rahul Gandhi: राहुल गांधी को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं
राहुल गांधी पर भड़के अजित सिंह बग्गा ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत माता की हत्या की बात कही है, उन्हें इसके बाद हिन्दुस्तान ने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
महिला व्यापारी सोनी खान ने कहा कि राहुल गांधी कहते है कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, तो फिर आज जो कृत्य (Protest Against Rahul Gandhi) उन्होंने किया है, उसे क्या समझा जाय? इसके बाद हम यही मांग करते है कि राहुल गांधी स्मृति ईरानी से माफ़ी मांगे।

जय केसरी ने कहा कि सांसद जो कि हमारे देश का गौरव है, वहां इस प्रकार के कार्य करना निंदनीय है। राहुल गांधी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, इससे पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं। जो हमारे देश के लिए सही नहीं है। यह हमारे भारतीय संसद में बैठकर पश्चिमी संस्कृति को दर्शा रहे हैं।