- बोले राहुल- ये दिग्विजय सिंह की निजी राय
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिग्विजय सिंह के सेना पर दिए बयान से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा, ‘सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। यदि सेना कुछ करती है तो उसपर सबूत की ज़रूरत नहीं। ये दिग्विजय की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। कांग्रेस पार्टी का यही स्टैंड है।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय जम्मू में है। दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि सरकार ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया। बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हम भारतीय सेना का सम्मान करते हैं। वह हमारे लिए सबसे ऊपर है।
कांग्रेस के डीएनए में पाकिस्तान परस्ती: शिवराज सिंह चौहान
दिग्विजय सिंह के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ था। ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा है। इसमें टुकड़े-टुकड़े गैंग चल रहा है। राहुल कह रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई है। कांग्रेस के डीएनए में पाकिस्तान परस्ती है। वह कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है। कभी भगवान राम पर सवाल उठाती है।