Rahul Gandhi in Kashi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रा के साथ ही अपनी जनसभाएं की। राहुल गांधी की यह यात्रा पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम समाधि स्थल से शुरू कर गोलगड्डा और फिर मैदागिन से होते हुए गोदौलिया पहुंची। जहां राहुल गांधी ने जनसभा किया।
इससे पहले राहुल ने कांग्रेस नेताओं संग काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। यहां विधि-विधान से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने उन्हें पूजन कराया। वहीं राहुल गांधी को आशीर्वाद स्वरूप अर्चकों ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाया। रुद्राक्ष की माला पहन राहुल गांधी जनसभा के लिए रवाना हुए।
Rahul Gandhi in Kashi: सर्व सवा संघ पर रोका काफिला, पूछी कहानी
पड़ाव से गोलगड्डा की ओर जाते हुए राहुल गांधी का काफिला [Rahul Gandhi in Kashi] राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के पास रुका। जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आश्रम के सरकार द्वारा अधिग्रहण की बात को बताया। यहां राहुल गांधी ने गांधीवादियों को आश्रम से निकाले जाने और उन्हें बेघर किये जाने की घोर निंदा की।
राहुल गांधी खुली जीप में सवार होकर गोलगड्डा पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनमानस ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर गुलाब के पंखुड़ियों की वर्षा की गई।

इंडिया गठबंधन के कई नेता हुए शामिल
गोदौलिया पर आयोजित जनसभा [Rahul Gandhi in Kashi] में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान INDIA गठबंधन एकजुट होता दिखाई दिया। यात्रा में समाजवादी पार्टी के वाराणसी लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र पटेल की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए, तो वहीं अपना दल कमेरावादी की नेता व विधायक पल्लवी पटेल भी अपने वादे के मुताबिक राहुल गांधी की यात्रा में पहुंची। सुरेंद्र पटेल PDA के ओर से इस यात्रा में इंडिया गठबंधन को मजबूती देने के लिए शामिल हुए।
Highlights
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी में राहुल गांधी [Rahul Gandhi in Kashi] काफी ऊर्जावान नजर आए। राहुल गांधी ने गोदौलिया चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर तंज किया, तो वही पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए बिहार के राहुल नामक युवक से राहुल गांधी ने संवाद कर इसकी परेशानियों को जाना।

बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होने आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया और मां गंगा के सामने बिना किसी अहंकार के सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी ने देश के बीजेपी सरकार पर देश के उद्योगपतियों को फायदा व किसान, गरीब और नौजवानों को धोखा देना का आरोप लगाते हुए जमकर जुबानी हमला किया। राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी और महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।