RARKPK: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शुक्रवार 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी हद तक तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस फिल्म और करण जौहर की आलोचना की है।
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर करण जौहर की आलोचना की, “एक ही फिल्म (RARKPK) को इतनी बार बनाने के लिए करण जौहर को शर्म आनी चाहिए। आप खुद को भारतीय सिनेमा का ध्वजवाहक कहते हैं। पैसा बर्बाद मत करो, यह फिल्म उद्योग के लिए कठिन समय है।” कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कहा, “रिटायर हो जाइए और नए फिल्म निर्माताओं को आने दीजिए, जो नई और बेहतर फिल्में बनाएंगे।”

RARKPK: कंगना ने रणवीर को भी दी सलाह
करण जौहर के साथ-साथ कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को भी सलाह दी है। पोस्ट में रणवीर को टैग करते हुए कंगना ने लिखा, “मेरी सलाह है कि रणवीर को करण जौहर (RARKPK) और उनके ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्हें आम आदमी की तरह कपड़े पहनने चाहिए, जैसे धरम जी और विनोद खन्ना अपने समय में पहनते थे।” भारतीय नागरिक एक कार्टून दिखने वाले आदमी (RARKPK) को नहीं पहचानते जो खुद को हीरो कहता है।
कृपया साउथ के सभी नायकों को देखें कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं और खुद को कैसे पहनते हैं।” ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर, आलिया के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं। रणवीर एक पंजाबी लड़के और आलिया एक बंगाली लड़की की भूमिका में हैं।

