परिवहन विभाग के लाख जागरूकता अभियान और लाखों रुपए के चालान के बाद भी लोग रैश ड्राइविंग (Rash Driving) से बाज नहीं आ रहे हैं. ख़बरों के मुताबिक, रैश ड्राइविंग/ओवर स्पीडिंग के कारण ही अधिकतर एक्सीडेंट होते हैं. कई बार तो लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ जाती है. इस बार भी वाराणसी में ऐसा ही हुआ. जहां तेज रफ़्तार कार ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली. मंजर इतना भयानक था कि कार के चपेट में आने के 20 मिनट बाद तक विवाहिता कार से घसीटती रही.
वाराणसी। वाराणसी के पुलिस लाइन गेट के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर (Rash Driving) से स्कूटी सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला के पति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आईजी रेंज ऑफिस से सेवानिवृत्त दरोगा संजय सिंह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। चांदमारी क्षेत्र में उनका मकान बन रहा है। संजय सिंह की इकलौती बेटी वैष्णवी सिंह (24) की शादी दिसंबर 2021 में बलिया जिले के रसड़ा थाना के कुरेम गांव निवासी दरोगा सिंह के बेटे विक्रम शत्रुघ्न सिंह के साथ हुई थी। वैष्णवी गर्भवती थीं और एक हफ्ते बाद उनका प्रसव होना था।

शनिवार को वैष्णवी को कार से लेकर विक्रम शत्रुघ्न सिंह ‘डॉक्टर को दिखाने बनारस आए थे। इसके बाद वह पुलिस लाइन स्थित अपनी ससुराल गए। रात 11 बजे के लगभग वह स्कूटी पर वैष्णवी को बैठा कर चांदमारी स्थित अपने ससुर के मकान पर जा रहे थे। पांडेयपुर फ्लाईओवर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर (Rash Driving) मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैष्णवी लगभग 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गईं और विक्रम शत्रुघ्न सिंह छिटक कर दूर जा गिरे।
Rash Driving: हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
पुलिस कर्मियों की मदद से दंपती को समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैष्णवी को मृत (Rash Driving) घोषित कर दिया। इसके साथ ही विक्रम शत्रुघ्न सिंह को बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार लोग उसे छोड़ कर भाग निकले। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से कार के साथ उसमें सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस की सूचना पर आए विक्रम शत्रुघ्न सिंह के पिता दरोगा सिंह की तहरीर पर रविवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पति को दूसरे दिन दी गई पत्नी के मौत की जानकारी
अस्पताल में भर्ती विक्रम शत्रुघ्न सिंह को शनिवार की रात उनकी पत्नी की मौत (Rash Driving) की जानकारी नहीं दी गई। रविवार को बलिया से उनके परिजन आए, तब उनकी पत्नी की मौत की जानकारी उन्हें दी गई। परिजनों के अनुसार विक्रम शत्रुघ्न सिंह की रोड़ की हड्डी सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। गर्भवती पत्नी की मौत की जानकारी पाने के बाद उनकी आंखों से आंसुओं की धार रुकने का नाम नहीं ले रही है। उधर, वैष्णवी के बीमार पिता संजय सिंह भी रो रोकर बेहाल थे।