Steps to make Dry Lipstick, Glossy : हर महिला के मेकअप किट में लिपस्टिक जरूर होता है। यह महिला के मेकअप किट का अहम हिस्सा है। ऑफिस जाना हो या फिर फंक्शन में हर छोटे से छोटे मौके पर महिलाएं लिपस्टिक लगाती हैं। कुछ महिलाओं के पास लिपस्टिक की इतनी वैरायटीज होती हैं कि वह सभी लिस्टिक यूज नहीं कर पाती हैं, जिसकी वजह से लिपस्टिक सूखने लगती हैं। वहीं, अगर आप इन सूखी लिपस्टिक को लगा लेती हैं तो इससे आपकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में परेशान न हों। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिससे आप अपनी पुरानी लिपस्टिक को री-यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
ड्रायर का करें इस्तेमाल
लिपस्टिक पुरानी होने के बाद अक्सर सूख जाती है। जिसे लगाना महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लिपस्टिक को पिघलाने के लिए आप ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि लिपस्टिक को खोलकर ब्लो ड्रायर मारने से लिपस्टिक आसानी से ग्लॉसी हो जाती है।
गर्म पानी की लें मदद
लिपस्टिक को पिघलाने के लिए आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप में पानी गर्म कर लें। अब इस पानी में लिपस्टिक को रख दें। कुछ देर बाद लिपस्टिक ग्लॉसी दिखने लगेगी और आप इसे आसानी से होंठों पर अप्लाई कर सकेंगी।
कोकोनट ऑयल डालें
लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाने के लिए आप सूखी लिपस्टिक में कोकोनट ऑयल एड कर सकते हैं। इसके लिए लिपस्टिक में 4-5 बूंद नारियल का तेल मिक्स करें। अब लिपस्टिक को अच्छी तरह से मिलाकर 5 मिनट के लिए रख दें। ऐसे में लिपस्टिक गीली भी हो जाएगी और लिपस्टिक का कलर भी बरकरार रहेगा।
एलोवेरा जेल मिलाएं
लिपस्टिक का सूखापन खत्म करने के लिए आप एलोवेरा जेल की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए लिपस्टिक में एलोवेरा जेल मिलाकर रख दें। अब 5 मिनट बाद आपकी लिपस्टिक ग्लॉसी हो जाएगी। वहीं लिपस्टिक में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल होंठों की ड्राइनेस दूर करके होंठों को सॉफ्ट, सुंदर और हेल्दी बनाए रखने में मददगार होगा।
Anupama Dubey