Mau: कोपागंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी जितेंद्र वर्मा के साथ पिस्टल सटाकर हुई लूट की घटना का अब तक खुलासा न होना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। घटना के बाद से जिले (Mau) भर के सर्राफा व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। घटना से आक्रोशित सर्राफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित जितेंद्र वर्मा और उनके बड़े भाई कैलाश वर्मा के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील सिंह से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने लूट की घटना का शीघ्र खुलासा, लूटे गए आभूषणों और नगदी की बरामदगी तथा अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस (Mau) उपमहानिरीक्षक सुनील सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
Mau: आगे हो सकते हैं बड़े आन्दोलन
आज़मगढ़ से लौटने के बाद मऊ (Mau) में सर्राफा व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्राफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासन की जानकारी विस्तार से व्यापारियों को दी। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ही घटना (Mau) का खुलासा नहीं हुआ तो वे आगे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही प्रशासन से सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।
इस बैठक में अखिल भारतीय आभूषण व्यापारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, सर्राफा समिति के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, संस्थापक निखिल वर्मा, नगर महामंत्री मनोज वर्मा, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष अजय सर्राफ, सर्राफा मंडल के अध्यक्ष विजय सर्राफ, प्रदीप वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

