Aankho ke Liye GulabJal: शरीर का सबसे अहम हिस्सा आंख (Eyes) है। अगर ये नहीं तो पूरी दुनिया अंधेरी है, ऐसे में जिस तरह से हम अपने शरीर के अन्य हिस्सों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही आंखों का भी ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि ये आंखें दिन भर में ना जाने कितना कुछ झेलती है।ऐसे में कई बार आंखों में जलन या इरिटेशन होने लगती है, वैसे तो जलन या एलर्जी कम करने के लिए बाजार में आपको एक से बढ़कर एक ड्रॉप्स मिल जाएंगे, लेकिन सबसे सुरक्षित और घरेलू ड्रॉप अगर कोई है तो वो है गुलाब जल (Rose Water), यह एक नेचुरल क्लींजर है जिससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके
क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं?-
डॉक्टर्स के अनुसार आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं। आयुर्वेद में गुलाब जल को आंखों के लिए काफी अच्छा माना गया है। दरअसल, गुलाब जल ठंडा होता है। इससे आंखों की जलन और रेडनेस कम होती है। अगर आंखों में सूजन है, तो भी गुलाब जल डालना लाभकारी हो सकता है। लेकिन आपको मेडिकेटेड गुलाब जल को ही आंखों में डालना चाहिए।
आंखों के लिए गुलाब जल के फायदे-
1.गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
2.अगर आपके आंखों में धूल-मिट्टी चली गई है, तो भी गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। गुलाब जल आंखों को आराम पहुंचाता है।
3.गुलाब जल आंखों की एलर्जी और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर कोई आई इंफेक्शन हो गया है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही आंखों में गुलाब जल डालना चाहिए।
4.गुलाब जल आंखों की जलन और खुजली को कम करने में असरदार हो सकता है। यह आंखों को राहत पहुंचाता है।
5.अगर काम करते-करते आंखें थक गई हैं, तो भी आंखों में गुलाब जल डालना फायदेमंद हो सकता है। गुलाब जल आंखों को रिलैक्स करता है। इससे थकान भी मिटती है।
6.आंखों की धूल-मिट्टी को निकालने के लिए भी आप गुलाब जल डाल सकते हैं। गुलाब जल आंखों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
आंखों के लिए गुलाब जल कैसे करें इस्तेमाल?
1.आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं, लेकिन मार्केट में मिलने वाले सभी गुलाब जल आंखों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए आपको सिर्फ मेडिकेटेड 2.गुलाब जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
3.आप गुलाब जल लें, इसे रेफ्रिजरेट कर लें। अब इसे अपनी आंखों में डालें।
4.10-15 मिनट तक आराम से लेट जाएं।
5.आप चाहें तो दो कॉटन पैड लें। इन्हें गुलाब जल में डुबोएं। अब इन्हें 10 मिनट के लिए रेफ्रिजेटर में डाल दें। इसे आंखों पर रख दें। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।
Anupama Dubey