Samajwadi Party: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा इलाके में रविवार सुबह स्कूटी सवार पिता-पुत्र को गोली मारकर गहनों की लूट की घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है।
Samajwadi Party ने कानून व्यवस्था को बताया ‘ध्वस्त’
सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने लिखा, “ये है सीएम योगी की शर्मनाक और ध्वस्त कानून व्यवस्था जिसका डंका वे भरे मंचों से पीटते हैं, योगीराज में चारों तरफ सिर्फ लूटपाट ,गुंडई ,अराजकता और हत्या अपहरण जैसे जंगलराज का माहौल है और पता नहीं किस मुंह से सीएम योगी कानून व्यवस्था बेहतर होने के दावे करते हैं?”
पोस्ट (Samajwadi Party) में आगे लिखा कि “सीएम योगी के राज में पुलिस ,भाजपाइयों ,लुटेरों की आपसी मिलीभगत है और लूट का माल सबमें आपस में बंटता है और किस रंग के झोले में सीएम योगी तक जाता है वो सीएम योगी बताएं ? सीएम योगी इस लुटेरे गैंग के सीईओ हैं या ट्रेनर ये भी बताएं?”


Comments 1