वाराणसी। फिल्म अभिनेता और बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान {Shahrukh Khan} गुपचुप तरीके से वाराणसी पहुंचे। जब वाराणसी के सडकों पर किंग खान के प्रशंसकों ने उन्हें अचानक देखा तो वह चौक पड़े, लेकिन शाहरूख खान ने अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया। बाउंसर से घिरे हुए शाहरूख खान वाराणसी एयरपोर्ट से शहर के लिए निकले, लेकिन वे किंग खान कहां गए, किसी को भनक तक नहीं लग पायी।
दुबई से डायरेक्ट Shahrukh Khan आये थे बनारस
बता दें कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान {Shahrukh Khan} अपने चार्टर्ड प्लेन से दुबई से डायरेक्ट वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अचानक पहुंचे। उन्हें अचानक देखकर एयरपोर्ट कर्मी और प्रशंसक चौक पड़े। वहीं प्रशंसकों ने भी उनके साथ सेल्फी लेनी चाहा लेकिन उन्होंने अपना चेहरा अपने हाथ से ढंक लिया।
खबरों के मुताबिक, शाहरूख खान {Shahrukh Khan} लगभग चार घंटे तक वाराणसी में थें लेकिन शहर में वह किस तरफ गयें किसी को नहीं पता फिर वह वापस एयरपोर्ट से अपने चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए। रिपोर्ट्स की मानें तो तो शाहरूख गंजारी में बनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अपना एक होटल बनवाना चाहते हैं। उसके लिए जमीन के सिलसिले में वो वाराणसी आए थें।

