राहुल सोनी
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती ढकवा कैथी आदि जगह पर मंगलवार को भोजपुरी फ़िल्म बारात के दृश्य फिल्माए गए। जिन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। वाराणसी गाजीपुर राजमार्ग पर भोजपुरी फिल्म बारात की शूटिंग की गई।

इस फिल्म में अवधेश मिश्रा अनूप अरोड़ा सन्तोष पहलवान आदि अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ने बताया की फिल्म पूरी तरीके से पारिवारिक हैं। यह फिल्म शादी विवाह जैसे पवित्र बंधनों पर आधारित हो सकती है।

